लुधियाना, एक मार्च (भाषा) पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने रविवार को यहां अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के विरोध में प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
उन्होंने खामेनेई की मौत के मद्देनजर एक सप्ताह के राष्ट्रीय शोक की केंद्र सरकार से मांग भी की।
विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए महिलाओं सहित बड़ी संख्या में मुसलमान ऐतिहासिक फील्ड गंज मस्जिद के बाहर एकत्र हुए।
प्रदर्शनकारियों ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का पुतला जलाकर इस कृत्य की निंदा की और ईरानी लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की।
रहमानी ने दुनिया भर के मुसलमानों से ऐसी चुनौतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने खामेनेई को एक महान शहीद बताया और उनकी हत्या की कड़ी निंदा की।
विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।
भाषा तान्या सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
