scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेश‘ब्लूम्सबरी इंडिया’ ने ‘पॉकेट पॉटर्स’ सीरीज के तहत दो नयी पुस्तकें जारी कीं

‘ब्लूम्सबरी इंडिया’ ने ‘पॉकेट पॉटर्स’ सीरीज के तहत दो नयी पुस्तकें जारी कीं

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) ‘ब्लूम्सबरी इंडिया’ ने अपनी ‘‘पॉकेट पॉटर्स’’ सीरीज में दो नयी पुस्तके जारी कीं, जिनमें हैरी पॉटर के अलग-अलग पात्रों से जुड़ी कहानियों के अहम पल और मजेदार जानकारियां शामिल हैं।

ये दोनों पुस्तकें लूना लवगुड और एल्बस डंबलडोर के किरदारों को समर्पित हैं। पिछले साल हैरी पॉटर, रॉन वीस्ली और हर्मियोनी ग्रेंजर पर आधारित पुस्तकें ‘‘पॉकेट पॉटर्स’’ के नाम से जारी हुई थीं।

भारत में हैरी पॉटर के आधिकारिक प्रकाशक ‘ब्लूम्सबरी’ ने बताया कि डॉबी और हैग्रिड पर आधारित अतिरिक्त पुस्तकें अगस्त में जारी किए जाने की योजना है।

‘ब्लूम्सबरी इंडिया’ ने विमोचन के उपलक्ष्य में कल शाम यहां पॉटरमेनिया उत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पुस्तक विक्रेता, खुदरा विक्रेता, बुक क्लब, लेखक और पॉटर समुदाय के सदस्य एक साथ आए तथा इसमें क्विज़, गेम्स और हैरी पॉटर प्रकाशन संग्रह की एक विशेष प्रदर्शनी शामिल थी।

हैरी पॉटर श्रृंखला की पहली किताब प्रकाशित हुए 29 साल और पहली फिल्म आए 25 साल हो चुके हैं।

‘ब्लूम्सबरी इंडिया’ के प्रबंध निदेशक राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि हैरी पॉटर भारत में लाखों पाठकों के बचपन, दोस्ती और कल्पना का हिस्सा है।

भाषा यासिर दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments