scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशईरान-इजराइल संघर्ष: सीबीएसई ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कीं

ईरान-इजराइल संघर्ष: सीबीएसई ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कीं

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) ईरान-इजराइल संघर्ष के मद्देनजर, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को पश्चिम एशिया क्षेत्र में दो मार्च को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, “पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों—बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात—में मौजूदा स्थिति के कारण, बोर्ड ने दो मार्च को होने वाली कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है।”

भारद्वाज ने बताया कि नयी तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “बोर्ड तीन मार्च को स्थिति की समीक्षा करेगा और पांच मार्च से निर्धारित परीक्षाओं के संबंध में उचित निर्णय लेगा।”

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments