scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशप्रधान न्यायाधीश ने तिरुपति में नए अदालत परिसर की आधारशिला रखी

प्रधान न्यायाधीश ने तिरुपति में नए अदालत परिसर की आधारशिला रखी

Text Size:

दमिनेदु (आंध्र प्रदेश), एक मार्च (भाषा) प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने रविवार को तिरुपति जिले में नए अदालत परिसर की आधारशिला रखी।

निर्माण स्थल पर पहुंचने पर प्रधान न्यायाधीश को आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा सलामी गारद दिया गया।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने रविवार को तिरुपति जिले में प्रस्तावित 16 अदालती भवनों के नवनिर्मित परिसर की आधारशिला रखी।’’

बाद में उन्होंने भूमि पूजन समारोह में भाग लिया और आगामी अदालत परिसर के लिए आधारशिला पट्टिका का अनावरण किया।

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पी.एस. नरसिम्हा, न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा, न्यायमूर्ति एस.वी.एन. भट्टी और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची के साथ आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

भाषा सुरभि संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments