scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने मदुरै में 4,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की

प्रधानमंत्री मोदी ने मदुरै में 4,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की

Text Size:

मदुरै, एक मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया और मुख्य राष्ट्रीय राजमार्गों के मरकन्नम–पुदुचेरी खंड तथा परमाकुड़ी–रमणाथपुरम खंड को चार लेन बनाने की आधारशिला रखी।

उन्होंने तमिलनाडु में आठ पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया और चेन्नई बीच–चेन्नई एग्मोर चौथी रेल लाइन राष्ट्र को समर्पित की। इससे पहले, पड़ोसी पुदुचेरी से मदुरै पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री शाम लगभग चार बजे तिरुप्परंकुंद्रम में अरुलमिगु सुब्रमण्यमस्वामी मंदिर के दर्शन करेंगे।

बाद में, वह मंडेला नगर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की रैली को संबोधित करेंगे, जिसमें गठबंधन दलों के नेता उपस्थित होंगे।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments