scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशकेरल: भड़काऊ नारे लगाने के आरोप में डीवाईएफआई नेता और 55 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

केरल: भड़काऊ नारे लगाने के आरोप में डीवाईएफआई नेता और 55 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

कोल्लम (केरल), 26 फरवरी (भाषा) ‘केरल स्टूडेंट्स यूनियन’ (केएसयू) के आंदोलन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज को लगी चोटों के विरोध में प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ नारे लगाने के आरोप में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) राज्य समिति सदस्य चिंथा जेरोम और 55 अन्य लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया गया।

यह मामला बुधवार रात पल्लिमुक्कु से वेंदरामुक्कु तक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के युवा संगठन डीवाईएफआई द्वारा आयोजित विरोध मार्च से जुड़ा है।

प्राथमिकी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी वाले नारे लगाए और मार्च के दौरान यातायात बाधित किया।

भाषा सिम्मी देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments