scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशअर्थजगतमहाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा

महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा

Text Size:

मुंबई, 25 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों और अन्य पात्र कर्मियों के महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही डीए बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा।

वित्त राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि यह वृद्धि जुलाई, 2025 से प्रभावी होगी।

संशोधित महंगाई भत्ते का भुगतान इसी महीने से नकद में किया जाएगा। जुलाई, 2025 से अक्टूबर, 2025 तक की अवधि का बकाया मार्च, 2026 में ‘गुड़ी पड़वा’ के अवसर पर दिया जाएगा। नवंबर, 2025 से जनवरी, 2026 तक के बकाया के संबंध में आदेश अलग से जारी किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस निर्णय से महाराष्ट्र में लगभग 5.16 लाख राज्य सरकार के कर्मचारियों और करीब 8.72 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments