अमरावती, 25 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के पर्यटन मंत्री के. दुर्गेश ने बुधवार को विधान परिषद को बताया कि राज्य में 7,000 से ज़्यादा होटल कमरे बन रहे हैं, जिसके लिए पिछले 18 महीनों में पर्यटन क्षेत्र में 20,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा का निवेश किया गया है।
मंत्री ने कहा कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने से इस क्षेत्र को बढ़ावा मिला है, जिससे 20,088 करोड़ रुपये का निवेश आया है।
दुर्गेश ने कहा, “पिछले 18 माह में, राज्य में 20,088 करोड़ रुपये का निवेश आया है। इसमें से 9,445 करोड़ रुपये के निवेश से 7,348 कमरे बन रहे हैं।” उन्होंने कहा कि पर्यटन नीति 2024-29 में नए बदलाव किए गए हैं और इन निवेश से करीब 40,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
आंध्र प्रदेश के अवसंरचना और निवेश मंत्री बी सी जनार्दन रेड्डी ने सदन को बताया कि राज्य ने 31 जनवरी, 2026 तक रामायपट्टनम बंदरगाह पर 2,640 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसके बाद मछलीपट्टनम बंदरगाह (2,264 करोड़ रुपये), मुलापेटा बंदरगाह (2,833 करोड़ रुपये) और काकीनाडा एसईजेड बंदरगाह (620 करोड़ रुपये) का नंबर आता है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
