scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशगोवा में केजरीवाल ने भूमि उपयोग नियम के खिलाफ प्रदर्शन को समर्थन दिया

गोवा में केजरीवाल ने भूमि उपयोग नियम के खिलाफ प्रदर्शन को समर्थन दिया

Text Size:

पणजी, 25 फरवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को तटीय राज्य गोवा में भूमि-उपयोग नियमों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया और इन नियमों को तुरंत समाप्त कि जाने की मांग की।

रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी (आरजीपी) के विधायक वीरेश बोरकर नगर एवं ग्राम नियजन (टीसीपी) अधिनियम की धारा 39ए के खिलाफ पणजी के आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बोरकर का आरोप है कि कुछ भूमि को ‘रिहायशी इलाकों’ में बदलने के लिए इस धारा का दुरुपयोग किया जा रहा है, जहां निर्माण गतिविधियों की अनुमति होती है।

दक्षिण गोवा के बेनौलीम विधानसभा क्षेत्र में एक ‘ई-पुस्तकालय’ के उद्घाटन के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि धारा 39ए भ्रष्टाचार का अवसर प्रदान करती है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मुझे बताया गया है कि धारा 39ए गोवा के विभिन्न मंत्रियों और अधिकारियों के लिए भ्रष्टाचार का एक बड़ा अवसर प्रदान करती है। इसके कारण गोवा के लोग तंग आ चुके हैं और वे धारा 39ए को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं।’

इस संबंध में बोरकर का प्रदर्शन बुधवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी है। केजरीवाल ने कहा की कि यदि सरकार को इसके लिए विशेष विधानसभा सत्र भी बुलाना पड़े तो उन्हें ऐसा करना चाहिए और इस विशेष धारा को खत्म करना चाहिए।

इस अवसर पर ‘आप’ की गोवा इकाई की प्रभारी आतिशी और बेनौलीम के विधायक वेंजी विगास भी उपस्थित रहे।

भाषा

प्रचेता माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments