गदग (कर्नाटक), 25 फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक ठेकेदार से कुछ दिन पहले पांच लाख रुपये कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए पार्टी विधायक चंद्रू लमानी के समर्थन में बुधवार को गदग जिले के लक्ष्मेश्वर में प्रदर्शन किया।
विधायक अभी न्यायिक हिरासत में हैं। हाथों में तख्तियां, बैनर और पोस्टर लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने लक्ष्मेश्वर कस्बे में रैली निकाली तथा विधायक को ‘‘फंसाने’’ के लिए कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
गिरफ्तारी की निंदा करते हुए प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि कांग्रेस ने लमानी के खिलाफ साजिश रची।
भाजपा का आरोप है कि हमेशा पार्टी के साथ खड़े रहने वाले बंजारा समुदाय को कांग्रेस सरकार निशाना बना रही है।
भाषा यासिर अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
