scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअर्थजगतइस्पात क्षेत्र के दिग्गज जतिंदर मेहरा का निधन

इस्पात क्षेत्र के दिग्गज जतिंदर मेहरा का निधन

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) भारत के इस्पात और धातु उद्योग के दिग्गज जतिंदर मेहरा का 24 फरवरी को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

मेहरा एस्सार ग्रुप के धातु एवं खनन प्रभाग में वाइस चेयरमैन के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने समूह के धातु एवं खनन व्यवसायों को रणनीतिक दिशा प्रदान की। उन्हें तकनीकी विशेषज्ञता, परिचालन नेतृत्व और बड़े औद्योगिक परियोजनाओं को आकार देने के उनके व्यापक अनुभव के लिए पहचाना जाता है।

एस्सार समूह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ एस्सार परिवार, जतिंदर मेहरा जी के निधन से बेहद दुखी है। वह भारत के इस्पात उद्योग के सम्मानित दिग्गज थे जिनकी दूरदृष्टि ने एस्सार समूह की कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को दिशा दी।’’

समूह ने कहा कि मेहरा ने कई परिवर्तनकारी परियोजनाओं का नेतृत्व किया, विचारों को मूर्त रूप दिया और अपनी स्पष्ट सोच, प्रतिबद्धता एवं नेतृत्व से दलों को प्रेरित किया।

एस्सार में अपने कार्यकाल के दौरान मेहरा ने हजीरा में इस्पात उत्पादन क्षमता के विस्तार और ओडिशा में प्रस्तावित पारादीप इस्पात संयंत्र सहित एकीकृत इस्पात परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व ने वैश्विक इस्पात क्षेत्र में समूह की उपस्थिति मजबूत करने में योगदान दिया।

एस्सार से पहले मेहरा ने सार्वजनिक क्षेत्र के इस्पात उद्योग में कई वरिष्ठ पदों पर कार्य किया। वह स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में कार्यकारी निदेशक रहे और बाद में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के चेयरमैन-सह-प्रबंध निदेशक के रूप में भी सेवाएं दीं।

भाषा निहारिका अजय

अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments