scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलबेईमानी को बढा चढाकर पेश किया गया, इतनी समस्या है नहीं : गुकेश

बेईमानी को बढा चढाकर पेश किया गया, इतनी समस्या है नहीं : गुकेश

Text Size:

प्राग, 25 फरवरी (भाषा ) विश्व चैम्पियन डी गुकेश ने साफ तौर पर कहा है कि शतरंज मे बेईमानी की समस्या उतनी बड़ी नहीं है जितनी उसे पेश किया जा रहा है ।

प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के लिये आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में गुकेश ने कहा कि वह पूर्व विश्व चैम्पियन ब्लादीमिर क्रामनिक से इत्तेफाक नहीं रखते जिन्होंने आनलाइन मैचों में कई शतरंज खिलाड़ियों पर बेईमानी के आरोप अक्सर लगाये हैं ।

गुकेश ने कहा ,‘‘ मैं किसी भी तरह के अनुचित खेल के खिलाफ हूं । यह ऐसी समस्या है जो देखने में आई है ।’’

सिर्फ 29 वर्ष की उम्र में दुनिया से विदा लेने वाले अमेरिका के ग्रैंडमास्टर डेनियल नारोदित्स्की के साथ पूरी दुनिया खड़ी थी । वह शतरंज में कंटेट क्रिएटर थे और अपने असामयिक निधन से कुछ दिन पहले आखिरी स्ट्रीम में काफी भावुक हो गए थे ।

इससे पहले दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन, फिडे अध्यक्ष अर्काडी डीवोरकोविच और भारत के अर्जुन एरिगेसी तथा निहाल सरीन ने भी क्रामनिक की आलोचना की थी क्योंकि वह अपने आरोपों के पक्ष में सबूत नहीं दे सके थे ।

इस बीच सुपर टूर्नामेंट के पहले दौर में गुकेश का सामना अमेरिका के हैंस मोक नीमैन से होगा । भारत के अराविंद चिदंबरम की टक्कर उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से होगी ।

भाषा मोना पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments