scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार ने 25 लाख टन गेहूं निर्यात की अनुमति दी

सरकार ने 25 लाख टन गेहूं निर्यात की अनुमति दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) सरकार ने 25 लाख टन गेहूं के निर्यात की मंगलवार को अनुमति दे दी। वाणिज्य मंत्रालय की एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।

यह फैसला इसी महीने पहले लिया गया था, लेकिन विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने इसे मंगलवार को अधिसूचित किया है।

डीजीएफटी ने कहा कि गेहूं की निर्यात नीति प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि, 25 लाख टन गेहूं के निर्यात की अनुमति होगी।

केंद्र ने यह फैसला इस साल जनवरी में लिया था।

इसमें कहा गया है कि इस उद्देश्य के लिए विस्तृत तौर-तरीके को अलग से अधिसूचित किया जाएगा।

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments