scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवैष्णव ने मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स की कार्यकारी उपाध्यक्ष से की मुलाकात

वैष्णव ने मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स की कार्यकारी उपाध्यक्ष से की मुलाकात

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को ‘मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स’ की कार्यकारी उपाध्यक्ष (ईवीपी) कैथरीन दे कास से मुलाकात की।

इस दौरान कंपनी ने भारत के तेजी से बढ़ते सेमीकंडक्टर परिवेश में अपनी भागीदारी बढ़ाने की गहरी इच्छा जताई।

बैठक के दौरान सहयोग के नए अवसरों पर भी चर्चा हुई।

वैष्णव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स की कार्यकारी उपाध्यक्ष कैथरीन दे कास से मुलाकात की। मर्क ने भारत के तेजी से विकसित हो रहे सेमीकंडक्टर क्षेत्र के साथ अपना जुड़ाव बढ़ाने में गहरी रुचि दिखाई है। हमने भविष्य में सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की।’

भाषा

योगेश अजय

अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments