scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशनवी मुंबई में एक करोड़ रुपये की अफीम बरामद, दो लोग गिरफ्तार

नवी मुंबई में एक करोड़ रुपये की अफीम बरामद, दो लोग गिरफ्तार

Text Size:

ठाणे, 24 फरवरी (भाषा) नवी मुंबई में एक करोड़ रुपये मूल्य की अफीम बरामद किए जाने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को तलोजा के घोट कैंप इलाके में एक परिसर पर छापा मारा और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों पंजाब के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि सुरिंदर गुरुजंत सिंह उर्फ ​​कालू (24) और मनिंदर गुरुजंत सिंह (26) के पास से 1.02 करोड़ रुपये मूल्य की अफीम बरामद की गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) द्वारा दर्ज एक मामले में भी वांछित थे। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थ के स्रोत और वितरण नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments