scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसुजलॉन ने अजय कपूर को ग्रुप सीईओ किया नियुक्त

सुजलॉन ने अजय कपूर को ग्रुप सीईओ किया नियुक्त

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रदाता सुजलॉन ने अजय कपूर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ग्रुप) मंगलवार को नियुक्त किया।

कंपनी ने जे पी चलसानी को नवगठित ‘ग्रुप एग्जीक्यूटिव काउंसिल’ में पदोन्नत भी किया है।

बयान के अनुसार, सुजलॉन 2.0 दृष्टिकोण के अनुरूप, सुजलॉन ने रणनीतिक दिशा को आगे बढ़ाने के लिए ‘ग्रुप एग्जीक्यूटिव काउंसिल’ (जीईसी) का गठन किया है और पूरे समूह में विस्तार तथा व्यावसायिक रूपांतरण को गति देने के लिए अजय कपूर को ग्रुप सीईओ नियुक्त किया है।

इसमें कहा गया कि जीईसी में जे पी चलसानी समूचे समूह की प्रमुख रणनीतिक पहलों को आकार देने और आगे बढ़ाने में चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक तथा कार्यकारी वाइस चेयरमैन के साथ मिलकर काम करेंगे।

जे पी चलसानी प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक (केएमपी) के रूप में नामित रहेंगे और चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के अधीन काम करेंगे।

वहीं अजय कपूर समूह में बदलाव को आगे बढ़ाएंगे, उसके व्यवसायों का विस्तार करेंगे और संगठन को उसके अगले विकास चरण के लिए तैयार करेंगे।

अजय, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विनोद तांती के अधीन काम करेंगे।

सुजलॉन ग्रुप के कार्यकारी वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने कहा, ‘‘ हम वृद्धि के अगले अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं और आज सुजलॉन एक अद्भुत मोड़ पर खड़ा है।’’

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments