scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशपंजाब में भारत-पाक सीमा के पास पुलिसकर्मियों की हत्या की एनआईए जांच कराई जाए: भाजपा

पंजाब में भारत-पाक सीमा के पास पुलिसकर्मियों की हत्या की एनआईए जांच कराई जाए: भाजपा

Text Size:

चंडीगढ़, 23 फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ ने गुरदासपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पुलिस चौकी पर पंजाब पुलिस के दो कर्मियों की हत्या की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच कराने की सोमवार को मांग की।

इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए चुघ ने कहा कि पुलिसकर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और पूरा देश उनके परिवारों के साथ खड़ा है।

उन्होंने इस घटना को सीमावर्ती राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर हमला बताया।

भारत-पाकिस्तान सीमा से पुलिस चौकी की निकटता और घटना का संभवत: सीमा पार से संबंध होने का हवाला देते हुए, उन्होंने कहा कि मामले को राज्य स्तरीय जांच तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए और राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक व्यापक जांच की आवश्यकता है।

उन्होंने उच्च सुरक्षा वाली जेलों से संचालित होने वाले आपराधिक गिरोहों तथा सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से हथियारों और मादक पदार्थ की कथित तस्करी पर भी चिंता जताई। उन्होंने दावा किया कि हाल के वर्षों में राज्य में कानून व्यवस्था कमजोर हो गई है।

भाषा सुभाष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments