scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशदिल्ली के द्वारका में मोटरसाइकिल की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

दिल्ली के द्वारका में मोटरसाइकिल की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में सड़क पार करते समय एक अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से 67 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना 21 फरवरी को घटी। पुलिस के अनुसार, द्वारका उत्तर थाने में एक निजी अस्पताल से सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में घायल ममता नामक महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की।

पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया कि दंपति शुक्रवार को लगने वाली साप्ताहिक मंडी में सब्जियां खरीदने जा रहे थे।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘जब वे पैदल पुरानी पालम रोड पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उनकी पत्नी को टक्कर मार दी।’

उन्होंने बताया कि टक्कर के कारण ममता गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।

राहगीरों ने उसे तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां बाद में उसने दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अज्ञात मोटरसाइकिल सवार की तलाश जारी है।

भाषा नोमान

नोमान माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments