scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशदिल्ली के रोहिणी में 35 वर्षीय महिला से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

दिल्ली के रोहिणी में 35 वर्षीय महिला से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) दिल्ली के रोहिणी इलाके में 35 वर्षीय महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रोहिणी की रहने वाली महिला ने सोमवार को विजय विहार थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपी स्नैक्स का स्टॉल लगाता है और महिला उसे पिछले करीब 15 वर्षों से जानती थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 20 फरवरी को शाम करीब 5.30 बजे, आरोपी ने अपने बच्चों के लिए ट्यूशन का इंतजाम करने में मदद के बहाने उसे अपने घर चलने को कहा।

अधिकारी के मुताबिक, जब महिला घर पहुंची तो वहां कोई और मौजूद नहीं था। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे उसके घर के पास छोड़ दिया। उसने महिला को धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसके गंभीर परिणाम होंगे और वह उसके भाई को उसकी अश्लील तस्वीरें दिखा देगा।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) (बलात्कार) और धारा 123 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि के माध्यम से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

भाषा नोमान

नोमान माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments