चंडीगढ़, 23 फरवरी (भाषा) पंजाब मंत्रिमंडल ने सोमवार को राज्य विधानसभा के बजट सत्र को छह से 16 मार्च तक आयोजित करने की मंजूरी दे दी।
बजट आठ मार्च को पेश किया जाएगा।
मंत्रिमंडल ने 2026-27 की नयी आबकारी नीति को भी मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य 12,800 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाना है।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बजट सत्र छह मार्च से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी और उसके बाद दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
चीमा ने बताया कि बजट आठ मार्च, रविवार को पेश किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा नौ मार्च को होगी और बजट पर चर्चा 10-11 मार्च को होगी।
भाषा जितेंद्र नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
