scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशरश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से शादी की खबरों पर मुहर लगाई

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से शादी की खबरों पर मुहर लगाई

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट के जरिए विजय अभिनेता देवरकोंडा से अपनी शादी की पुष्टि की।

पिछले कुछ महीनों से मंदाना और देवरकोंडा की शादी को लेकर कई खबरें सामने आई हैं। हालांकि, कई बार सार्वजनिक रूप से साथ दिखने के बावजूद दोनों ने इस खबर की पुष्टि नहीं की थी।

मंदाना ने रविवार को अपनी ‘इंस्टाग्राम’ स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने प्रशंसकों और फॉलोअर को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया तथा कहा कि यह जोड़ा अपने मिलन को ‘विरोश की शादी’ नाम देना चाहता है।

उन्होंने लिखा, ‘‘हमारे प्रिय लोगो, आप सब हमारे साथ हो। आपने अपने प्रेम से हमें एक नाम दिया, हमें ‘विरोश’ कहकर पुकारा। इसलिए आज, पूरे दिल से हम अपने इस मिलन को आप के सम्मान में समर्पित करते हैं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘हम इसे ‘विरोश की शादी’ नाम देना चाहेंगे। हमें इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद।’’

इस जोड़ी की मुलाकात 2017 में उनकी तेलुगु फिल्म ‘‘गीता गोविंदम’’ के सेट पर हुई थी। अक्टूबर 2025 में ऐसी खबरें आईं कि दोनों ने सगाई कर ली, लेकिन दोनों की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई।

भाषा यासिर वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments