scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअर्थजगतदूसरों की नकल न करें, खुद का नवाचार करें: सेबी कार्यकारी निदेशक

दूसरों की नकल न करें, खुद का नवाचार करें: सेबी कार्यकारी निदेशक

Text Size:

मुंबई, 21 फरवरी (भाषा) गलगोटिया विश्वविद्यालय से जुड़े हालिया विवाद के बीच भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के कार्यकारी निदेशक सुनील कदम ने शनिवार को बाजार परिवेश से दूसरों की ‘नकल’ करने से बचने और स्वयं नवाचार करने का आह्वान किया।

कदम ने यहां शेयर ब्रोकरों के संगठन ‘एएनएमआई’ (एएनएमआई) के एक कार्यक्रम में कहा, ‘भारत को उस तरह की नकल नहीं करनी चाहिए जैसा हमने हाल ही में एआई इम्पैक्ट सम्मेलन में देखा। किसी ने चीन के उत्पाद को अपना उत्पाद बताकर प्रदर्शित कर दिया था। हमें उस रास्ते पर नहीं चलना चाहिए। हमें अपना खुद का नवाचार करना चाहिए।’

कदम ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को शोध एवं विकास (आरएंडडी) में अधिक निवेश करना चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत में नवाचार के क्षेत्र में नेतृत्व करने की पूरी क्षमता है।

यह टिप्पणी ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में हुए विवाद के कुछ दिनों बाद आई है। निजी क्षेत्र के गलगोटिया विश्वविद्यालय ने एक चीनी कंपनी द्वारा निर्मित ‘रोबो डॉग’ को अपना नवाचार बताकर प्रदर्शित किया था। इस घटना के बाद कई स्तरों पर चिंताएं जताई गई थीं।

भाषा सुमित प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments