scorecardresearch
Saturday, 21 February, 2026
होमदेशअर्थजगतक्वालिटी केयर इंडिया नागपुर में अस्पताल पर 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

क्वालिटी केयर इंडिया नागपुर में अस्पताल पर 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Text Size:

नागपुर, 21 फरवरी (भाषा) स्वास्थ्य सेवा प्रदाता कंपनी क्वालिटी केयर इंडिया लिमिटेड महाराष्ट्र के नागपुर में एक आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने के लिए लगभग 600 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नागपुर में 350 से अधिक बिस्तरों वाले एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल के विकास के लिए उसे एक ‘स्वीकृति पत्र’ (एलओए) मिला है।

यहां आयोजित ‘एडवांटेज विदर्भ’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में महा-मेट्रो और क्वालिटी केयर इंडिया के बीच इस एलओए का आदान-प्रदान किया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार, प्रस्तावित ‘केयर हॉस्पिटल’ नागपुर के कस्तूरचंद पार्क मेट्रो स्टेशन के पास महा-मेट्रो की भूमि पर विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के तहत कंपनी अस्पताल के विकास पर लगभग 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

क्वालिटी केयर इंडिया ग्रुप के प्रबंध निदेशक वरुण खन्ना ने कहा, ‘यह परियोजना सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के बढ़ते महत्व को दर्शाती है। नागपुर जैसे शहरों के लिए इस तरह का सहयोग क्षेत्रीय स्वास्थ्य क्षमता को मजबूत करने और मझोले एवं छोटे बाजारों की दीर्घकालिक जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है।’

भाषा सुमित प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments