scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशचिराग पासवान ने अपनी मां के राज्यसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज किया

चिराग पासवान ने अपनी मां के राज्यसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज किया

Text Size:

पटना, 21 फरवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी मां रीना पासवान के आगामी राज्यसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह राजनीति से दूर रहना चाहती हैं।

लोकजनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता चिराग पासवान ने शुक्रवार रात पत्रकारों के प्रश्न के उत्तर में यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मेरी मां उन पांच राज्यसभा सीटों में से किसी पर भी दावेदार नहीं हैं, जिनके लिए चुनाव घोषित किए गए हैं। वह भले ही एक मां या पत्नी के रूप में सार्वजनिक रूप से दिखाई दी हों, लेकिन वह सक्रिय राजनीति से दूर रहना चाहती हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन, मैं यह भी कहना चाहूंगा कि राजग को सभी पांचों सीट मिलेंगी।’’

बिहार की पांच सीट सहित राज्यसभा की 37 सीट के लिए चुनाव 16 मार्च को होंगे।

वर्तमान में, इन पांच सीट में से दो पर जद(यू), दो पर राजद और एक पर आरएलएम का कब्जा है।

राज्य विधानसभा में भारी बहुमत प्राप्त कर चुके सत्तारूढ़ राजग ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने 202 विधायकों की मदद से सभी पांच सीट पर कब्जा करने का भरसक प्रयास करेगा।

भाषा शोभना पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments