scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशदिल्ली सरकार ने लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए 'मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल' शुरू किया

दिल्ली सरकार ने लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए ‘मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल’ शुरू किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को ‘सीएम जनसुनवाई पोर्टल’ और मोबाइल ऐप के साथ-साथ अन्य आईटी सेवाओं की शुरुआत की, ताकि जनता अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पोर्टल जनता की शिकायतों की निगरानी करने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि इन दर्ज समस्याओं का समय पर समाधान खोजना सरकार की प्राथमिकता है।

गुप्ता ने कहा, ‘जहां मैं लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए व्यक्तिगत रूप से ‘जनसुनवाई’ करती रहती हूं, वहीं अब हमारे पास एक डिजिटल माध्यम है, जो लोगों को कहीं से भी शिकायत करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।’

उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से प्रणाली में अधिक पारदर्शिता और दक्षता आएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम जनता को यह भी आश्वस्त करना चाहते हैं कि सरकार द्वारा एक परियोजना निगरानी प्रणाली भी विकसित की जा रही है जिसके माध्यम से हम अपनी सभी परियोजनाओं की स्थिति पर नजर रख सकेंगे, जिससे वह समय पर पूरी हो सकेंगी।’

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार पहले से ही 75 सेवाएं ऑनलाइन प्रदान कर रही है और उन्हें अब इस पोर्टल से जोड़ा जाएगा।

भाषा

प्रचेता दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments