scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशट्रंप की शुल्क नीति को रद्द करने के लिए अमेरिकी उच्चतम न्यायालय को सलाम : कांग्रेस

ट्रंप की शुल्क नीति को रद्द करने के लिए अमेरिकी उच्चतम न्यायालय को सलाम : कांग्रेस

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) कांग्रेस ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक टैरिफ को रद्द करने के अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले की सराहना की और कहा कि जांच-परख और संतुलन की अमेरिकी व्यवस्था अब भी काम कर रही है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, ‘राष्ट्रपति ट्रंप की पूरी टैरिफ नीति को रद्द करने के लिए अमेरिकी उच्चतम न्यायालय को सलाम! इसकी वैचारिक संरचना को देखते हुए यह काफी अद्भुत निर्णय है।’

उन्होंने कहा, ‘6-3 का फैसला निर्णायक होता है। जांच-परख और संतुलन की अमेरिकी प्रणाली अब भी काम करती दिख रही है।’

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक टैरिफ को खारिज कर दिया, जिससे उन्हें उनके आर्थिक एजेंडे के मुद्दे पर बड़ा झटका लगा है।

न्यायाधीशों के बहुमत ने पाया कि संविधान बहुत स्पष्ट रूप से अमेरिकी कांग्रेस को कर लगाने की शक्ति देता है, जिसमें टैरिफ भी शामिल है।

भाषा हक माधव दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments