scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशजम्म कश्मीर के राजौरी में हथियार व गोला-बारूद बरामद

जम्म कश्मीर के राजौरी में हथियार व गोला-बारूद बरामद

Text Size:

जम्मू, 20 फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के राजौरी जिला में घुसपैठ की कोशिश नाकाम किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को चलाए गए तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार नियंत्रण रेखा से लगे सुंदरबनी सेक्टर के नथुआ टिब्बा इलाके में सघन तलाश अभियान के दौरान यह बरामदगी हुई।

उन्होंने बताया कि सैनिकों ने इलाके में खून के धब्बों को चिह्नित किया, जिससे संकेत मिलता है कि संभवत: घुसपैठ करने वाले आतंकवादी गंभीर रूप से घायल हुए होंगे।

तलाश के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियारों और अन्य साजो सामान का जखीरा बरामद किया, जिसमें एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन, तीन रकसैक, कंबल, राशन और कपड़े शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि क्रॉस्ड स्वॉर्ड्स डिविजन के सैनिकों द्वारा व्हाइट नाइट कोर के तहत शुरू किया गया अभियान जारी है। भविष्य में किसी भी घुसपैठ की कोशिश को रोकने के लिए क्षेत्र में कड़ी सतर्कता और व्यापक निगरानी रखी जा रही है।

भाषा खारी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments