scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशअर्थजगतटेक्समैको रेल, आरवीएनएल ने रेल विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए बनाया संयुक्त उद्यम

टेक्समैको रेल, आरवीएनएल ने रेल विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए बनाया संयुक्त उद्यम

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड और रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने देश की रेल विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि यह संयुक्त उद्यम भारत और अन्य देशों में उन्नत रेल वाहन, उनके रखरखाव और संपत्ति प्रबंधन के साथ बड़े पैमाने पर विनिर्माण और पूरी तरह तैयार परियोजनाओं पर काम करेगा।

बयान के मुताबिक, यह साझेदारी दोनों कंपनियों की ताकत को मिलाकर ऐसे रेल समाधान देगी, जो उन्नत इंजीनियरिंग, कम लागत और उच्च गुणवत्ता वाले होंगे।

यह उद्यम घरेलू अवसरों के अलावा एशिया, अफ्रीका और पश्चिम एशिया में भी रेल विनिर्माण और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम करेगा।

टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के प्रबंध निदेशक सुदीप्त मुखर्जी ने कहा, ‘यह सहयोग नवाचार को गति देगा, निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करेगा और वैश्विक रेल मानचित्र पर भारत की स्थिति को सुदृढ़ करेगा।’

आरवीएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सलीम अहमद ने कहा, ‘यह संयुक्त उद्यम केवल एक व्यवसायिक सहयोग नहीं, बल्कि राष्ट्रीय बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाने का एक रणनीतिक मंच है। यह प्रौद्योगिकी अपनाने और वैश्विक परियोजनाओं में भागीदारी के जरिए दीर्घकालिक लाभ पैदा करेगा।’

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments