scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशठाणे में चेन झपटमारी की घटनाओं के सिलसिले में व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे में चेन झपटमारी की घटनाओं के सिलसिले में व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

ठाणे, 20 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में चेन झपटमारी की दो घटनाओं के सिलसिले में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी की रात को कलवा इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने पैदल जा रहे एक पुलिसकर्मी के गले से सोने की चेन छीन ली थी। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में छह दिन बाद एक बुजुर्ग व्यक्ति को भी इसी तरह निशाना बनाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के आधार पर, पुलिस ने ठाणे के मुंब्रा इलाके के निवासी सैफ फिरोज खान (23) को एक वरिष्ठ नागरिक को निशाना बनाने के आरोप में 11 फरवरी को गिरफ्तार किया। सैफ ने बाद में पुलिस अधिकारी की चेन छीनने की बात कबूल कर ली।

पुलिस ने बताया कि सैफ से सोने की एक चेन बरामद की गई है, जबकि उसके साथी की पहचान नौशाद खान के रूप में हुई है।

भाषा तान्या अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments