जयपुर, 20 फरवरी (भाषा) राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ परिसर में शुक्रवार को विस्फोटक रखने होने की धमकी मिली लेकिन जांच में कुछ भी नहीं मिला।
पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
यह धमकी भारत के प्रधान न्यायाधीश के जयपुर दौरे से कुछ घंटे पहले मिली। सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर की जांच पड़ताल की और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। तलाशी की वजह से अदालती कामकाज कुछ देर ठप रहा।
परिसर में विस्फोटक रखे होने की धमकी बृहस्पतिवार को भी मिली थी।
उल्लेखनीय है कि भारत के प्रधान न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत का शुक्रवार शाम यहां एक संगोष्ठी में आने का कार्यक्रम है। यह संगोष्ठी राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होनी है।
पुलिस के अनुसार, अदालत परिसर में विस्फोटक रखे होने का ईमेल अदालत प्रशासन को मिला जिसके बाद पुलिस को सतर्क किया गया।
भाषा पृथ्वी मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
