scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशअर्थजगतशेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति करीब सात लाख करोड़ रुपये घटी

शेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति करीब सात लाख करोड़ रुपये घटी

Text Size:

मुंबई, 19 फरवरी (भाषा) स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को भारी गिरावट के कारण निवेशकों की संपत्ति करीब सात लाख करोड़ रुपये घट गई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच बीएसई सेंसेक्स 1,236 अंक या 1.5 प्रतिशत लुढ़क गया।

30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,236.11 अंक या 1.48 प्रतिशत लुढ़ककर 82,498.14 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के समय, मानक सूचकांक 1,470.05 अंक या 1.75 प्रतिशत टूटकर 82,264.20 अंक के दिन के निम्नतम स्तर पर आ गया था।

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 6.79 लाख करोड़ रुपये (6,79,210.1 करोड़ रुपये) घटकर 465 लाख करोड़ रुपये (4,65,22,014.57 करोड़ रुपये (5,130 अरब डॉलर)) रह गया।

इंडिगो की अगुवाई में बड़े पैमाने पर बिकवाली का दबाव रहा। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, आईटीसी, इटर्नल और पावरग्रिड में भी बिकवाली देखने को मिली।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments