scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआंध्र प्रदेश में 29,000 करोड़ रुपये के निवेश के 27 प्रस्तावों को मंज़ूरी

आंध्र प्रदेश में 29,000 करोड़ रुपये के निवेश के 27 प्रस्तावों को मंज़ूरी

Text Size:

अमरावती, 19 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश निवेश संवर्धन बोर्ड की बैठक में 29,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा के निवेश वाले 27 परियोजनाओं को मंज़ूरी दी गई है।

बुधवार देर रात एक सरकारी बयान में कहा गया, “मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में हुई 15वीं राज्य निवेश संवर्धन बोर्ड (एसआईपीबी) की बैठक में… 29,021 करोड़ रुपये के निवेश वाले 27 परियोजनाओं को मंज़ूरी दी गई।”

प्रशासन में बदलाव पर ज़ोर देते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक परियोजनाओं से जुड़े सभी मामलों में ‘व्यवसाय करने की गति’ नीति ही मार्गदर्शक सिद्धांत बनी रहनी चाहिए।

बयान में कहा गया है कि 15 एसआईपीबी बैठकों में, आंध्र प्रदेश ने नौ लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा के निवेश को मंज़ूरी दी है, जिससे 8.5 लाख से ज़्यादा नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। नायडू ने ज़ोर देकर कहा कि गूगल, आर्सेलरमित्तल और बीपीसीएल जैसी दिग्गज कंपनियों की विशाल परियोजनाएं विचाराधीन हैं और अधिकारियों को यह पक्का करने का निर्देश दिया गया है कि सरकार की तरफ से कोई रुकावट न आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रियों की एक समिति को कंपनियों को ज़मीन के आवंटन पर नज़र रखनी चाहिए और ‘अगर कोई कंपनी काम शुरू नहीं करती है तो मंज़ूरी निरस्त कर देनी चाहिए।’

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन इलाकों—विशाखापत्तनम, अमरावती और तिरुपति में पर्यटन को विकसित किया जाना चाहिए।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments