scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअगले महीने एफटीए वार्ता के लिए संदर्भ एवं शर्तों को अंतिम रूप दे सकते हैं भारत, कनाडा

अगले महीने एफटीए वार्ता के लिए संदर्भ एवं शर्तों को अंतिम रूप दे सकते हैं भारत, कनाडा

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) अगले महीने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के भारत दौरे के दौरान भारत और कनाडा मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) के लिए बातचीत शुरू करने के लिए संदर्भ एवं शर्तो को अंतिम रूप दे सकते हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

संदर्भ एवं शर्ते (टीओआर) एक प्रस्तावित व्यापार समझौते के दायरे और तौर-तरीकों को बताते हैं।

दोनों देश पहले एक व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे थे, लेकिन कनाडा ने वर्ष 2023 में इसे रोक दिया था। अब बातचीत फिर से शुरू करने का फैसला किया है क्योंकि इन दो साल में वैश्विक व्यापार के मोर्चे पर बहुत कुछ बदल गया है।

अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्ष आपसी फायदे वाले व्यापार समझौते के लिए ‘टीओआर’ को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

अधिकारी ने आगे कहा, ‘‘कनाडा के प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान इसे अंतिम रूप दिये जाने की संभावना है।’’

दोनों पक्षों ने व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए अपने मुख्य वार्ताकार नियुक्त कर लिए हैं। वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव, बृज मोहन मिश्रा भारत की तरफ से मुख्य वार्ताकार हैं। ब्रूस क्रिस्टी कनाडा के मुख्य वार्ताकार हैं।

कनाडा को भारत का निर्यात वर्ष 2023-24 के 3.84 अरब डॉलर से 9.8 प्रतिशत बढ़कर 2024-25 में 4.22 अरब डॉलर हो गया।

हालांकि, पिछले वित्त वर्ष में आयात 2.33 प्रतिशत घटकर 4.44 अरब डॉलर रह गया, जो वर्ष 2023-24 में 4.55 अरब डॉलर था।

वर्ष 2023 में माल एवं सेवा में द्विपक्षीय व्यापार 18.38 अरब डॉलर का हुआ था।

कनाडा में लगभग 29 लाख भारतीय प्रवासी और 4,27,000 से ज़्यादा भारतीय छात्र हैं।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments