scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमौसम का मिजाज बिगड़ने से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

मौसम का मिजाज बिगड़ने से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) मौसम का मिजाज बिगड़ने और शिकॉगो एक्सचेंज के मजबूत होने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को मूंगफली तेल-तिलहन को छोड़कर अन्य तेल-तिलहनों के दाम में सुधार देखा गया।

शिकॉगो एक्सचेंज में दो प्रतिशत से भी ज्यादा का सुधार चल रहा है जबकि मलेशिया एक्सचेंज आज बंद है।

सूत्रों ने कहा कि खासकर देश के उत्तरी हिस्से में बरसात जैसा माहौल होने के बीच मंडियों में तिलहनों की आवक प्रभावित हुई जबकि होली का मौसम नजदीक आने के बीच तेल-तिलहनों की मांग बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, पाम-पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम सुधार दर्शाते बंद हुए। वहीं सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने से सरसों तेल-तिलहन के दाम में सुधार आया। हालांकि, इस बारिश से देर से तैयार होने वाली सरसों की फसल को अधिक फायदा होगा और उसमें तेल की मात्रा बढ़ेगी। राजस्थान के गंगानगर में सरसों की फसल सबसे देर से आती है। इसी प्रकार हरियाणा में अगले महीने सरसों की फसल कटेगी। इन फसलों को बारिश का फायदा पहुंचेगा।

सूत्रों ने कहा कि शिकॉगो एक्सचेंज तेज होने और होली की मांग बढ़ने से सोयाबीन तेल-तिलहन और बिनौला तेल के दाम में भी सुधार दर्ज हुआ। मलेशिया एक्सचेंज बंद होने की वजह से शिकॉगो एक्सचेंज की तेजी के असर से पाम-पामोलीन तेल के दाम में भी मजबूती देखी गई। सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन स्थिर बने रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,750-6,775 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 7,040-7,415 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,250 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,735-3,035 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,355-2,455 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,355-2,500 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,250 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,750 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,100 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,650 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,550 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 5,450-5,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,050-5,100 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments