scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशअर्थजगतप्रधानमंत्री मोदी से मिले सुंदर पिचाई, एआई सहयोग पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सुंदर पिचाई, एआई सहयोग पर हुई चर्चा

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) गूगल और उसकी मूल कंपनी अल्फाबेट इंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र में भारत द्वारा किए जा रहे कार्यों और इस दिशा में भारतीय विद्यार्थियों व पेशेवरों के साथ इस दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी के संभावित सहयोग पर चर्चा की।

पिचाई यहां भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ और प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए आए हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के इतर सुंदर पिचाई से मिलकर खुशी हुई। भारत द्वारा एआई के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और इस क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व पेशेवरों के साथ गूगल किस प्रकार काम कर सकती है, इस पर चर्चा हुई।’’

प्रधानमंत्री ने सोमवार को ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो’ का भी दौरा किया था, जिसमें 600 से अधिक संभावनाशील स्टार्टअप और एआई पारिस्थितिकी तंत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करने वाले 13 देशों के मंडप शामिल हैं। इस शिखर सम्मेलन में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और 500 वैश्विक एआई विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

भाषा सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments