scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसरसों की आवक बढ़ी, बाजार धारणा बिगड़ने से अधिकांश तेल-तिलहन में गिरावट

सरसों की आवक बढ़ी, बाजार धारणा बिगड़ने से अधिकांश तेल-तिलहन में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) देश के तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों की आवक बढ़ने के बीच बाजार धारणा बिगड़ने के कारण अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम में गिरावट देखी गई और सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन, पाम-पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं सोयाबीन प्लांट वालों द्वारा दाम स्थिर रखने के बीच सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।

शिकॉगो एक्सचेंज में मामूली सुधार है। जबकि मलेशिया एक्सचेंज आज बंद है और यहां बुधवार को भी छुट्टी रहेगी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरसों की नई फसल की आवक आज बढ़कर सवा तीन लाख बोरी हो गई और किसानों को इसके अचछे दाम मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में आवक और बढ़ने के बाद दाम टूट सकता है। सरसों की वजह से बाकी तेल-तिलहनों की भी धारणा कमजोर हुई है। जिसके व्यापक असर से बाकी तेल-तिलहनों के दाम पर भी दबाव दिखा। सरसों की गिरावट के असर से मूंगफली भी प्रभावित हुई और इसके तेल-तिलहन के दाम टूट गये।

उन्होंने कहा कि सोयाबीन प्लांट वालों ने सोयाबीन के दाम में घट बढ़ नहीं की जिससे सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।

मलेशिया एक्सचेंज के बंद होने से पाम-पामोलीन तेल में भी गिरावट रही। बाजार में गिरावट के आम रुख के अनुरूप बिनौला तेल में भी गिरावट देखी गई।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,700-6,725 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 7,040-7,415 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,250 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,735-3,035 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,330-2,430 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,330-2,475 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,275 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,690 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,850 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,500 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 5,400-5,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,000-5,050 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments