scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशधन शोधन मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को ईडी के सामने पेश हो सकती हैं टीना अंबानी

धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को ईडी के सामने पेश हो सकती हैं टीना अंबानी

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी की पत्नी और पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी को धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हो सकती हैं।

टीना अंबानी (69) को जारी किया गया यह दूसरा समन है।

उन्हें 10 फरवरी को यहां संघीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए पहला समन जारी किया गया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं।

इसके बाद उन्हें एक नया समन जारी किया गया, जिसमें उन्हें 17 फरवरी को ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया।

इस घटनाक्रम पर ईडी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

अधिकारियों ने कहा था कि टीना अंबानी के पेश होने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

अनिल अंबानी (66) को रिलायंस समूह की कई कंपनियों और उनके बैंक ऋणों से संबंधित जांच के सिलसिले में 18 फरवरी को दूसरी बार ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। वह पहली बार अगस्त 2025 में ईडी के समक्ष पेश हुए थे।

रिलायंस समूह ने इन समन से संबंधित खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ऐसा समझा जा रहा है कि टीना अंबानी को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक लग्जरी आवासीय संपत्ति की खरीद से जुड़े धन के लेन-देन के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

ईडी ने हाल ही में इस मामले में रिलायंस कम्युनिकेशन के पूर्व अध्यक्ष पुनीत गर्ग को गिरफ्तार किया है।

भाषा

प्रशांत दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments