scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर वैश्विक रुख से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर वैश्विक रुख से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख को देखते हुए कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 50 पैसे की गिरावट के साथ 308.75 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 50 पैसे यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 308.75 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 3,099 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि एल्युमीनियम वायदा में कमजोरी का मुख्य कारण वैश्विक कीमतों में कमजोरी का रुख तथा घरेलू उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग थी।

विदेशी बाजार, लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) में एल्युमीनियम 11.25 डॉलर या 0.36 प्रतिशत घटकर 3,084.50 डॉलर प्रति टन रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments