scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशअर्थजगतजनवरी में वस्तु निर्यात 0.61 प्रतिशत बढ़कर 36.56 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 34.68 अरब डॉलर

जनवरी में वस्तु निर्यात 0.61 प्रतिशत बढ़कर 36.56 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 34.68 अरब डॉलर

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) देश का वस्तु निर्यात जनवरी महीने में सालाना आधार पर 0.61 प्रतिशत बढ़कर 36.56 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में आयात 19.2 प्रतिशत बढ़कर 71.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो एक वर्ष पहले के समान माह में 59.77 अरब डॉलर था।

आयात में हुई इस तेज बढ़ोतरी के कारण समीक्षाधीन माह में व्यापार घाटा बढ़कर 34.68 अरब डॉलर पर पहुंच गया। व्यापार घाटे से आशय आयात और निर्यात के बीच के अंतर से है।

अग्रवाल ने कहा कि देश का निर्यात वस्तुओं एवं सेवाओं दोनों श्रेणियों में बढ़त का रुझान दिखा रहा है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि चालू वित्त वर्ष में वस्तुओं एवं सेवाओं का कुल निर्यात 860 अरब डॉलर के स्तर को पार कर सकता है।

चालू वित्त वर्ष के पहले 10 माह (अप्रैल-जनवरी) के दौरान देश का वस्तु निर्यात 2.22 प्रतिशत बढ़कर 366.63 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments