जम्मू, 11 फरवरी (भाषा) सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में डोडा जिले के एक दूरदराज इलाके में तीन व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद बुधवार को तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि विशेष अभियान समूह (एसओजी) और राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के संयुक्त दल ने बुधवार सुबह थाथरी क्षेत्र के कटासू और डोनाडी में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान जारी है लेकिन अब तक संदिग्ध व्यक्तियों से आमना-सामन नहीं हुआ है। इन व्यक्तियों को मंगलवार देर रात इलाके में घूमते हुए देखा गया था।
भाषा सिम्मी सुरभि
सुरभि
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
