scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतरिलायंस कंज्यूमर ने सदर्न हेल्थ फूड्स का अधिग्रहण किया

रिलायंस कंज्यूमर ने सदर्न हेल्थ फूड्स का अधिग्रहण किया

Text Size:

चेन्नई, 10 फरवरी (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज की दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरपीसीएल) ने तमिलनाडु स्थित ‘सदर्न हेल्थ फूड्स प्राइवेट लिमिटेड’ का अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है।

‘मन्ना’ ब्रांड के नाम से मशहूर सदर्न हेल्थ फूड्स पिछले दो दशकों से पैकेटबंद स्वास्थ्य खाद्य पदार्थों के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम है। कंपनी मिलेट आटा, ओट्स, मल्टीग्रेन मिक्स, बेबी फूड और मल्टीग्रेन पेय पदार्थ जैसे उत्पादों की बिक्री करती है।

आरसीपीएल ने एक बयान में कहा कि यह अधिग्रहण स्वास्थ्य खाद्य श्रेणी में उसकी उपस्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को ‘किफायती कीमत पर वैश्विक गुणवत्ता’ प्रदान करने के उसके मूल सिद्धांत को और पुख्ता करेगा।

इस सौदे पर टिप्पणी करते हुए रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के निदेशक टी कृष्णकुमार ने कहा, ‘मन्ना तमिलनाडु के स्वास्थ्य-केंद्रित खाद्य बाजार में सबसे भरोसेमंद नामों में से एक है, जिसकी पड़ोसी राज्यों में भी अच्छी पकड़ है। यह विशेष रूप से अपने बाजरा-आधारित स्टेपल, मिक्स और बेबी फूड के लिए जाना जाता है।’

भाषा सुमित रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments