scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत बड़े पैमाने पर जैविक उत्पादन के लिए सही जगह: वाणिज्य सचिव अग्रवाल

भारत बड़े पैमाने पर जैविक उत्पादन के लिए सही जगह: वाणिज्य सचिव अग्रवाल

Text Size:

(राजेश राय)

नूरेमबर्ग, 10 फरवरी (भाषा) वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने मंगलवार को यहां कहा कि भारत बड़े पैमाने पर जैविक उत्पादन के लिए सही जगह है और देश बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए इस परिवेश को मजबूत करने को यूरोपीय संघ के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।

अग्रवाल ने यह भी कहा कि पिछले 10 साल में भारत का जैविक उत्पादन का निर्यात तीन गुना बढ़ा है और अब सरकार का लक्ष्य अगले पांच साल में इसे फिर से तीन गुना करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में 15.03 करोड़ हेक्टेयर खेती की जमीन है। भारत विभिन्न जैविक खाद्य उत्पादों के साथ दुनिया की सेवा करने के लिए सही जगह है।’’

अग्रवाल ने कहा कि देश में जैविक परिवेश बहुत तेजी से बढ़ रहा है। आज भारत की तीन प्रतिशत खेती जैविक है।

उन्होंने कहा कि भारत में 47 लाख हेक्टेयर जमीन पर जैविक खेती होती है, जिसमें 24 लाख किसान इसे करते हैं और यह हर दिन बढ़ रहा है।

सचिव ने ‘बायोफैच 2026 के उद्घाटन के मौके पर ये बातें कही। असम, मेघालय और केरल समेत 20 भारतीय राज्यों के करीब 100 कृषक दुनिया के सबसे बड़े व्यापार मेले ‘बायोफैच शो’ (10-13 फरवरी) में अपने जैविक खाद्य उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए यहां आए हैं।

उन्होंने बताया कि भारत, देश के अंदर और बाहर, जैविक खाद्य का एक भरोसेमंद आपूर्तिकर्ता बनकर उभर रहा है।

भारत ने वर्ष 2001 में जैविक उत्पादन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू किया था और इसे जैविक सामानों के अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाने के लिए तैयार किया गया था।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments