scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअर्थजगतइंडिया इंटरनेशनल कॉफी फेस्टिवल 12 फरवरी से

इंडिया इंटरनेशनल कॉफी फेस्टिवल 12 फरवरी से

Text Size:

बेंगलुरु, नौ फरवरी (भाषा) इंडिया इंटरनेशनल कॉफी फेस्टिवल 12 फरवरी से शुरू होने वाला है जिसमें 20,000 से ज़्यादा लोगों के आने की उम्मीद है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह तीन दिवसीय फेस्टिवल यहां जयमहल के चामरा वज्र में स्पेशलिटी कॉफी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एससीएआई), कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जाएगा और इसे नेस्केफे, नेस्ले इंडिया द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि यह फेस्टिवल भारत के पूरे कॉफी पारिस्थिकी तंत्र को एक ही मंच पर लाता है।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और सचिव, कुरमा राव एम ने इंडिया इंटरनेशनल कॉफी फेस्टिवल (आईआईसीएफ) को देश का एकमात्र समर्पित कॉफी फेस्टिवल बताया।

उन्होंने कहा कि आईआईसीएफ 2026 में कॉफी उत्पादक, प्रसंस्करणकर्ता, निर्यातक, रोस्टर, उपकरण निर्माता, कैफे ब्रांड, बरिस्ता और उपभोक्ता एक साथ आएंगे।

उन्होंने कहा कि एक उद्योग नीत मंच के रूप में, यह फेस्टिवल ऐसे समय में सहयोग, ज्ञान के आदान-प्रदान, नवाचार और बाजार तक पहुंच पर ध्यान केंद्रित करता है जब भारत का कॉफी क्षेत्र गुणवत्ता-आधारित विकास की ओर बढ़ रहा है।

राव ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘भारतीय कॉफी अपनी गुणवत्ता और विविधता के लिए पहचान बना रही है। आईआइसीएफ जैसे मंच उत्पादकों को बाजारों से जोड़ने, सर्वोत्तम व्यवहार को प्रोत्साहित करने और घरेलू खपत और निर्यात दोनों के दीर्घकालिक विकास का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments