scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमरिपोर्टस्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

शिविर के उद्घाटन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया.

Text Size:

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र की शुरुआत से पहले विधान भवन में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया. यह शिविर विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आयोजित किया गया है, जिसमें केजीएमयू के चिकित्सकों की टीम जांच कर रही है.

शिविर के उद्घाटन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य परीक्षण के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से यह शिविर लगाया गया है. उन्होंने बताया कि यह शिविर माननीय सदस्यों के साथ-साथ अन्य लोगों की सुविधा के लिए भी उपलब्ध रहेगा.

सीएम योगी ने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकार होनी चाहिए और सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. उन्होंने सदस्यों को तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि तनावमुक्त रहकर उन्मुक्त वातावरण में दिनचर्या अपनाने से रोग स्वयं दूर भाग जाते हैं. उन्होंने सभी सदस्यों से स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने पर जोर दिया.

सीएम योगी ने कहा कि हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. नेता विकास की बात करता है, डॉक्टर स्वास्थ्य की और हर विशेषज्ञ अपने क्षेत्र से जुड़ी बात करता है, जिसका सीधा प्रभाव आमजन पर पड़ता है. उन्होंने सभी सदस्यों से स्वास्थ्य शिविर की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया.

स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, राकेश सचान, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, बलदेव सिंह औलख, केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद, एसजीपीजीआई के निदेशक आरके धीमन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

share & View comments