scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशमुंबई को 11 फरवरी को नया महापौर मिलेगा

मुंबई को 11 फरवरी को नया महापौर मिलेगा

Text Size:

मुंबई, तीन फरवरी (भाषा) बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव के लगभग एक महीने बाद, 11 फरवरी को मुंबई को नया महापौर मिलेगा। यह पद सामान्य वर्ग की महिला पार्षद के लिए आरक्षित किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पात्र उम्मीदवार सात फरवरी को इस पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 11 फरवरी है और उसी दिन दोपहर 12 बजे मुंबई के 78वें महापौर के लिए चुनाव होंगे।

बीएमसी आयुक्त सात मार्च, 2022 से महाराष्ट्र सरकार द्वारा नियुक्त नगर निकाय के प्रशासक के रूप में कार्यरत हैं, जब पिछले सदन के पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हुआ था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15 जनवरी को हुए चुनावों में चुने गए सभी 227 पार्षदों की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

नए सदन में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने 89 सीट जीती हैं, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना को 29 सीट मिली हैं। इस तरह गठबंधन (118 सीट) ने आसानी से बहुमत के आंकड़े (114) को पार कर लिया है। दोनों पार्टियां अपने उम्मीदवार को अगले महापौर के पद पर निर्वाचित कराने की स्थिति में हैं।

भाषा

नोमान दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments