scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशपंजाब: डीआरआई ने अमेरिका और कनाडा भेजे जा रहे सात पार्सल जब्त किए

पंजाब: डीआरआई ने अमेरिका और कनाडा भेजे जा रहे सात पार्सल जब्त किए

Text Size:

लुधियाना, एक फरवरी (भाषा) राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की लुधियाना जोनल यूनिट ने अमेरिका और कनाडा भेजे जा रहे सात कूरियर पार्सल जब्त किए और उनमें छिपाकर रखे गए अफीम के 30 पैकेट बरामद किए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

डीआरआई के अधिकारियों के अनुसार, पैकेटों से 12.1 किलोग्राम से अधिक अफीम बरामद की गई, जिसका अवैध बाजार में मूल्य लगभग 60.59 लाख रुपये है, और बाद में इसे स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, डीआरआई अधिकारियों ने शनिवार को यहां एक कूरियर कार्यालय में पार्सलों को जब्त कर लिया और गहन जांच के बाद बर्तनों और ‘एडल्ट डायपर पैड’ के अंदर छिपाए गए प्रतिबंधित सामान के 30 पैकेट बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि पार्सल को घरेलू और खाद्य सामग्री के रूप में घोषित किया गया था ताकि उनकी पहचान न हो सके।

मामले की जांच जारी है।

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments