राउरकेला (ओडिशा), एक फरवरी (भाषा) ओडिशा पुलिस ने रविवार को सुंदरगढ़ जिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर, बिसरा थानाक्षेत्र के गुडगुडजोर गांव में मोजम्मिल अंसारी के आवास पर छापा मारा गया।
उन्होंने बताया कि अंसारी को पकड़ा गया तथा उसके घर से एक देशी बंदूक एवं दो कारतूस बरामद किये गये।
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में अंसारी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीन अन्य लोगों – समीर अंसारी, हसन अंसारी और मोहम्मद गुलाब को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से एक देसी बंदूक, दो कारतूस, तीन वाहन और तीन मोबाइल फोन जब्त किए।
उन्होंने बताया कि ये आरोपी मवेशियों की तस्करी तथा अवैध आग्नेयास्त्रों के धंधे से जुड़े मामलों में वांछित हैं।
भाषा
राजकुमार नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
