scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशबजट से महंगाई बढ़ेगी और बेरोजगारी पैदा होगी : अरविंद केजरीवाल

बजट से महंगाई बढ़ेगी और बेरोजगारी पैदा होगी : अरविंद केजरीवाल

Text Size:

पणजी, एक फरवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय बजट 2026-27 की आलोचना करते हुए रविवार को कहा कि इससे महंगाई बढ़ेगी और बेरोजगारी पैदा होगी।

केजरीवाल ने कावलेम गांव में संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए बजट में गोवा के लिए कुछ भी नहीं है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘केंद्र सरकार गोवा को भूल चुकी है। राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य से देखें तो, यह बजट महंगाई बढ़ाएगा और बेरोजगारी भी पैदा करेगा। इस बजट में महंगाई और बेरोजगारी से निपटने के लिए कोई उपाय नहीं सुझाए गए हैं।’’

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गोवा को ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग राज्य में व्याप्त समस्याओं के बारे में बोलने से डरते हैं।

केजरीवाल ने गोवा में 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘ गोवा में कांग्रेस और भाजपा के गठबंधन के कारण लोग एक विकल्प की तलाश कर रहे हैं। कांग्रेस, भाजपा की एक तरह से सहयोगी इकाई है। आम आदमी पार्टी गोवा में एक विकल्प के रूप में उभर रही है।’’

आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल शुक्रवार को यहां पहुंचे। उत्तरी गोवा के अपने दौरे के दौरान उन्होंने श्री शांतादुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

भाषा रविकांत दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments