scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशबेहद निराशाजनक है केंद्रीय बजट : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन

बेहद निराशाजनक है केंद्रीय बजट : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

चेन्नई, एक फरवरी (भाषा) तमिलनाडु की ‘अनदेखी करने’ को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने रविवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया केंद्रीय बजट राज्य के लिए बेहद निराशाजनक है।

उन्होंने कहा कि बजट में तमिलनाडु के हितों की पूरी तरह से उपेक्षा कर दी गयी है तथा गरीबों, महिलाओं, किसानों और हाशिए पर रहने वाले लोगों के लिए कुछ भी नहीं है।

उन्होंने यहां एक बयान में कहा, ‘‘तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की दहलीज पर है, ऐसे में हमें उम्मीद थी कि कम से कम इस साल तो राज्य केंद्र की भाजपा सरकार की नजरों में आएगा और हमारी आवाज उस तक पहुंचेगी। हालांकि, इस साल भी भाजपा सरकार ने सिर्फ निराशा ही दी है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु समेत विभिन्न राज्यों द्वारा कुल कर राजस्व में राज्यों की हिस्सेदारी 41 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की मांग को एक बार फिर ‘नजरअंदाज’ कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह घोषणा निराशाजनक है कि राज्यों के लिए राजस्व बंटवारा 41 प्रतिशत पर ही रहेगा।’’

भाषा

राजकुमार प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments