scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशकेंद्रीय बजट से गरीबों और किसानों का जीवन बेहतर होगा : चंपई सोरेन

केंद्रीय बजट से गरीबों और किसानों का जीवन बेहतर होगा : चंपई सोरेन

Text Size:

जमशेदपुर, एक फरवरी (भाषा) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए रविवार को कहा कि इससे गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं और छात्रों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

सोरेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि यह व्यापक, सर्वव्यापी और समावेशी बजट, विकसित भारत के निर्माण की दिशा में मोदी सरकार के दूरदर्शी दृष्टिकोण के लिए एक खाका के रूप में काम करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बजट गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाएगा। यह प्रत्येक परिवार को पर्याप्त संसाधन और कमाई के अवसर प्रदान करेगा।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि की गति को तेज करना बजट की प्राथमिकताओं में से एक है।

सोरेन ने कहा कि काजू, अखरोट, बादाम, नारियल, कॉफी और मछली पालन से संबंधित पहल के माध्यम से किसानों और छोटे व्यवसायियों की आय बढ़ाने पर बजट में विशेष ध्यान दिया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प के लिए विशेष प्रावधान बुनकरों के जीवन में समृद्धि लाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए सोरेन ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में ले जाने के उद्देश्य से पेश किए गए बजट के लिए बधाई दी।

भाषा सुभाष प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments